रिपोर्ट – प्रदेश संवाददाता पत्रकार अतुल कुमार तिवारी
बेनकाब भ्रष्टाचार न्यूज़ BBN
*==============================*

*1* PM मोदी बोले- समाज को बांटने वाली ताकतें सक्रिय, इनसे निपटने को एकजुट होना जरूरी; अमृत महोत्सव में स्वामी चिन्मयानंद के थ्री-डी अवतार से बात की
*2* चुनाव आयुक्तों ने शिकायत की, लेकिन अफसर पर एक्शन नहीं, RTI दस्तावेज में खुलासा; आरोप- डिप्टी कमिश्नर ने आयोग को बिना बताए अधिकारियों का कामकाज बदला
*3* ITBP चीफ बोले- अरुणाचल में चीन से झड़पें हुईं, गलवान रिपीट न हो इसलिए फोकस ड्रोन फोर्स पर, रिटायरमेंट से 7 दिन पहले बयान
*4* विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को चीन के साथ सीमा के मुद्दे पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। यह बयान आईटीबीपी के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के उस कथित बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना (पीएलए) के साथ लगातार आमने-सामने की स्थिति का जिक्र किया था
*5* एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में कहा, जहां तक इस मामले की खास जानकारी का सवाल है, मैं आपको रक्षा मंत्रालय से संपर्क करने के लिए कहूंगा। जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं, भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में स्थिति समय-समय पर तब बिगड़ती है, जब चीनी सेनाएं गश्त के तय तरीकों का पालन नहीं करती हैं।
*6* चुनाव आयोग पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, ‘कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब गिने चुने रह गए हैं, उन्होंने कहा कॉकरोच ही यह काम करके दिखाएंगे
*7* भारत का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, NIA, दिल्ली पुलिस और हरियाणा STF की हिट लिस्ट में था नाम
*8* केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का राहुल गांधी से सवाल- 12 साल के विदेश दौरों के टिकट की फंडिंग किसने की, बताएं
*9* थरूर बोले- भाजपा को सलाह, राहुल को गंभीरता से ले, वे युवाओं में पापुलर; एक दिन पहले मोदी ने बिना नाम लिए फेल प्रोडक्ट कहा था
*10* जरांगे को ₹500Cr देने वाली क्लिप की जांच के आदेश, दावा- मराठा आरक्षण आंदोलन रोकने के लिए थे; एक्टिविस्ट जरांगे 11 बार भूख हड़ताल कर चुके
*11* नेहा बोरा को पीस बॉन्ड के ₹10 हजार भरने होंगे, 16 अक्टूबर के SIR प्रदर्शन में शांति भंग करने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
*12* बिहार, यूपी, महाराष्ट्र-कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग, यूपी में मतदान के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े; 27 अक्टूबर को रिजल्ट
*13* सुखबीर बादल ने पंजाब में BJP+अकाली गठबंधन के संकेत दिए, बोले- हमारी दुश्मन AAP और कांग्रेस; CM मान बोले-अमित शाह के कहने से सरकार नहीं बनेगी
*14* बिहार की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट,पति-पत्नी समेत 7 की मौत, मकान के बाहर बिखरे शव, डेढ़ घंटे तक होते रहे धमाके
*15* दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। त्योहारों पर यात्रियों को अपने घरों और गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए नियमित ट्रेनों के अलावा करीब 1,000 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की जरूरत को देखते हुए आगे और विशेष ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं
*16* कारों में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक 2030 से अनिवार्य होगा, ड्राइवर को झपकी आने पर अलार्म बजाएगी गाड़ी, सरकार ने जारी 30 दिन में सुझाव मांगे
*17* यूसुफ पठान को 15 करोड़ का प्लॉट फ्री में मिला, गुजरात सरकार से 14 साल से चल रहा था विवाद, 4 महीने पहले TMC ममता गुट छोड़ा
*18* वैभव सूर्यवंशी का आज खेलना तय, भारत-न्यूजीलैंड दूसरा मुकाबला; पाकिस्तान के बाद 300 टी-20 मैच खेलने वाली दूसरी टीम बनेगी इंडिया
*19* फ्रांस में हिंसा रोकने के लिए 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, आज फिर प्रदर्शन, फुटबॉल मैच टला; राष्ट्रपति मैक्रों ने छात्र संगठनों से मुलाकात की
*20* तिब्बत में फिर कांपी धरती: कुछ घंटों में तीन बार आया भूकंप; 4.6 रही सबसे तेज तीव्रता; चीन में भी लगे झटके
*21* इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़, AI और ₹50 हजार करोड़ के ऑर्डर से रेवेन्यू 11% बढ़ा; हर शेयर पर ₹26 डिविडेंड मिलेगा।
*==============================*





